Friday, September 4, 2026

धार्मिक आयोजनों से आपसी प्रेम ,सौहार्द और भाईचारे को मिलता है बढ़ावा: चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । दादा गुरु श्री श्री 1008 श्री भैरवनाथ जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष में 72वां वार्षिक विशाल जागरण व भंडारा आयोजित किया गया। श्री गुरु गायत्री नाथ की महाराज के पावन सानिध्य में प्रेम आश्रम धाम संपतपुर जाफरपुर में श्रीमद् भागवत कथा व भक्ति ज्ञान यज्ञ की रसधारा बही।

एक सप्ताह तक चलने वाले धार्मिक आयोजनों के चौथे दिन वृंदावन से पधारे कथा व्यास स्वामी रामजी दास ने रामचरित ,कृष्ण अवतार और नंदोत्सव का व्याख्यान किया। जिसमें समाज सेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री सुरेश परिहार और राजकुमार सीकरी ने श्री गुरु गायत्री नाथ जी महाराज और कथा व्यास स्वामी रामजी दास को सम्मानित किया। स्वामी रामजी दास ने भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपों का वर्णन किया बालकृष्ण रूप से लेकर उन्होंने जो लीलाएं रची और किस प्रकार से मनुष्य जाति का उद्धार किया। उन्होंने कहा भगवान कृष्ण सभी कलाओं में परिपूर्ण थे। समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी प्रेम ,सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति को अपना रही है जो भारतीय सभ्यता के लिए उचित नहीं है। उन्होंने कहा की युवा पीढ़ी आध्यात्म और धर्म को आत्मसात कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपना सहयोग दें। इस दौरान जगदीश सुखीजा , सोमनाथ छाबड़ा,शिव शर्मा, राजकुमार भुसरी, पुरुषोत्तम छाबड़ा ,मनीष छाबड़ा, तीरथ राम सीकरी, सुभाष बत्रा ,मनोज छाबड़ा, विशाल छाबडा, लवली ,राहुल, आशु बेहड, कृष्ण लाल चावला, सचिन छाबड़ा, गुलशन शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.