Friday, September 4, 2026

मन की बात’ से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह : रेखा आर्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को देहरादून स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें एपिसोड का श्रवण किया।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी ‘मन की बात’ का एपिसोड प्रेरणादायक, उत्साहवर्धक एवं मार्गदर्शन देने वाला रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों और युवाओं की उपलब्धियों को कितना महत्व देते हैं, यह इस बात से स्पष्ट है कि उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत ही खिलाड़ियों की उपलब्धियों के उल्लेख से की।

उन्होंने कहा कि गुरविंदर सिंह द्वारा 100 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने तथा अनीमेष सहित अन्य खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख कर प्रधानमंत्री ने देश की खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही भीषण गर्मी से बचाव, मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह देकर जनस्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक किया।

रेखा आर्या ने कहा कि जल संरक्षण और नदियों की सुरक्षा पर प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संदेश भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे विषयों को एक साथ जोड़कर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.