Friday, September 4, 2026

चीनी के दाम में रिकॉर्ड तेजी: थोक भाव ₹5,800 तो क्या रिटेल जाएगा ₹65 के पार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। त्योहारों के सीजन के शुरू होने से पहले ही महंगाई की पिच पर चीनी ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहा है। अर्धशतक तो पांच दिन पहले ही लगा चुका था। अब और तेजी से बढ़ते हुए थोक भाव ही 58 रुपये किलो पर पहुंच गए हैं। अभी उपभोक्ता फोरम की वेबसाइट पर 18 अगस्त का औसत फुटकर रेट 52 रुपये प्रति किलो से अधिक दिखा रहा है। इसके मुताबिक एक महीने पहले चीनी की कीमत 46 रुपये के आसपास थी

दूसरी ओर कुशीनगर के किराना व्यवसायी रामकेवल जायसवाल की मानें तो बहुत जल्द चीनी के फुटकर रेट 65 रुपये किलो के पार चले जाएंगे। कुछ जगहों पर तो अभी से 60 से 65 के बीच बिक रही है।

चीनी मंडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एम-ग्रेड चीनी का एक्स फैक्ट्री भाव 18 अगस्त को रिकॉर्ड ₹5,400 प्रति क्विंटल पहुंच गया। इस कीमत के ऊपर 5% GST अलग से लागू है। महाराष्ट्र में भी एक्स-फैक्ट्री कीमत करीब ₹5,300 प्रति क्विंटल पहुंच गई है। GST जोड़ने के बाद वहां कीमत ₹5,550-5,600 प्रति क्विंटल तक पहुंच रही है।

दिल्ली से मुजफ्फरपुर तक रिकॉर्ड तेजी

चीनी की बढ़ती कीमतों का असर स्पॉट और थोक बाजार में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली में चीनी का हाजिर भाव करीब ₹5,775 प्रति क्विंटल, जबकि मुजफ्फरनगर में करीब ₹5,754 प्रति क्विंटल बताया गया है। दिल्ली में थोक चीनी की कीमत करीब ₹5,800 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है।

दो महीने में 32% महंगी हुई चीनी: थोक बाजार में चीनी का भाव करीब दो महीने पहले ₹4,400 प्रति क्विंटल था। अब यह लगभग ₹5,800 पहुंच गया है। यानी इस अवधि में कीमत करीब 32% बढ़ गई है।

अचानक चीनी के दाम में क्यों आ गई तेजी

इस तेजी की बड़ी वजह घरेलू बाजार में उपलब्धता को लेकर चिंता है। मौजूदा सीजन में उत्पादन कम रहने के साथ-साथ चीनी के निर्यात और गन्ने से बनने वाले उत्पादों को एथेनॉल उत्पादन की ओर मोड़े जाने से सीजन के अंत में बचा हुआ स्टॉक कई दशकों के निचले स्तर पर पहुंच सकता है।

अनुमानों के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक ऐप पर पढ़ें क्लोजिंग शुगर स्टॉक 30-33 लाख टन रह सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 2026-27 सीजन के शुरुआती महीनों में ताजा उत्पादन बाजार में पर्याप्त मात्रा में आने तक सप्लाई पर दबाव बना रह सकता है।

अनुमानों के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 तक भारत का क्लोजिंग शुगर स्टॉक 30-33 लाख टन रह सकता है। अगर ऐसा हुआ तो 2026-27 सीजन के शुरुआती महीनों मेंताजा उत्पादन बाजार में पर्याप्त मात्रा में आने तक सप्लाई पर दबाव बना रह सकता है।

खुदरा बाजार में भी बढ़ सकता है भाव

थोक कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब खुदरा बाजार पर पड़ने की आशंका है। कुछ बाजारों में चीनी पहले ही ₹58- 60 प्रति किलो के स्तर पर बिक रही है। हालांकि, उपभोक्ता मामलों के विभाग के प्राइस मॉनिटरिंग डिवीजन के आंकड़ों के मुताबिक देश में चीनी का औसत दैनिक खुदरा भाव ₹52.30 प्रति किलो है। इससे अलग-अलग बाजारों में वास्तविक कीमत और आधिकारिक औसत के बीच अंतर भी दिखाई देता है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.