Friday, September 4, 2026

जेईई मेन में रिकॉर्ड 16 लाख से ज्यादा आवेदन, IIT, NIT, IIIT व GFTI में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जेईई मेन प्रवेश परीक्षा में इस वर्ष आवेदन का नया रिकॉर्ड बना है। जेईई मेन 2026 के लिए अब तक 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं, जो परीक्षा के जेईई मेन के इतिहास में सर्वाधिक संख्या है। जनवरी सत्र में 14 लाख 10 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि अप्रैल सत्र के लिए अब तक दो लाख पांच हजार से अधिक नये यूनिक कैंडिडेट आवेदन कर चुके हैं। वहीं बिहार से आवेदन की संख्या 75 हजार से अधिक हो गयी है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित है। इस बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए करेक्शन विंडो खोलने की घोषणा की है। 27 और 28 फरवरी को स्टूडेंट्स अपनी कैटेगरी सहित अन्य विवरणों में संशोधन कर सकेंगे। एनटीए ने अभ्यर्थियों की मांग पर सुधार का अंतिम मौका दिया है।

जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी प्रश्न पत्र का माध्यम, परीक्षा शहर, 10-12वीं की शैक्षणिक जानकारी, जेंडर, कैटेगरी में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, परीक्षा के राज्य में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को स्थायी और वर्तमान पते के अनुरूप ही राज्य का चयन करना होगा।

साल-दर-साल बढ़ रही अभ्यर्थियों की संख्या

पिछले साल 13.11 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जेईई मेन में साल-दर-साल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले छह वर्षों में यह संख्या दो गुने से भी अधिक हो चुकी है। पिछले छह वर्षों में सेशन 1 के लिए वर्ष 2021 में 6,52, 628, वर्ष 2022 में 8,72,970, वर्ष 2023 में 8,60,064, वर्ष 2024 में 12,21,624 एवं 2025 में 13,11,544 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

प्रमुख सरकारी संस्थानों में 63000 सीटें

भारत में अभी आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीई संस्थानों में लगभग 63000 सीटें हैं, जो 2021 में करीब 49700 थीं। इनमें आईआईटी में 18, 160 सीटें, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) में 24525, ट्रिपल आईटी में 9940 सीटें और अन्य सरकारी फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (अन्य जीएफटीआई) में 10228 सीटें हैं।

सीटों की डिटेल्स:

IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान): 18,160 सीटें

NIT (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान): 24,525 सीटें

IIIT (भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ): 9,940 सीटें

GFTI (सरकारी वित्त पोषित संस्थान) : 10,228 सीटें

कहां होगा एडमिशन

जेईई मेन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी

कहां होगा एडमिशन

जेईई मेन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में बीटेक / बीई प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जबकि जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। जेईई मेन परीक्षाएं खत्म होने के बाद दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स की रैंक जारी की जाएगी। जेईई मेन परिणाम में पहले 2,50,000 रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस टेस्ट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए आईआईटी में दाखिला मिलता है। आईआईटी एंट्रेंस जेईई एडवांस्ड भी वही दे सकेगा जिसके 12वीं में कम से कम 75 फीसदी मार्क्स होंगे। या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होंगे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.