Saturday, September 5, 2026

RCB की जीत के जश्न के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 8 की मौत, कई घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी के स्वागत में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ गया। स्टेडियम में एंट्री के लिए जैसी ही गेट खुला फैंस में भगदड़ मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक इस भगदड़ में 8 फैंस के मौत की खबर आई है। वहीं कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। स्टेडियम के बाहर इतनी भीड़ हो गई थी कि फैंस अंदर जाने के लिए दीवार को फांद रहे थे। कई विजुअल्स में देखा गया कि फैंस पेड़ पर चढ़कर स्टेडियम के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक ये भगदड़ स्टेडियम के गेट नंबर-1 के पास हुआ है। स्टेडियम पहुंचने से पहले आरसीबी के खिलाड़ी विधान सभा पहुंचे थे। जहां चीफ मिनिस्टर ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों की टीम बस चिन्नास्वामी स्टेडियम के लिए निकली। बता दें कि आरसीबी की इस विक्ट्री परेड को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई थी।

घायलों को अस्पताल में किया गया है भर्ती

18 साल बाद आईपीएल जीतने वाली आरसीबी बेंगलुरु पहुंच चुकी है और चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम में भारी संख्या में प्रशंसक पहुंचे हैं, जिसके चलते भगदड़ मच गई। इस घटना में 8 लोगों की मौत होने की खबर है। बुधवार शाम को अचानक हजारों की संख्या में आरसीबी के प्रशंसक चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गए। स्टेडियम भरा होने के कारण गेट बंद कर दिया गया।

इस दौरान प्रशंसकों में भगदड़ मच गई। जब बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने अंदर जाने की कोशिश की तो गेट गिर गया। इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तुरंत बॉरिंग अस्पताल पहुंचाया। 8 मृतकों में से सात की पहचान पुरुष और एक की महिला के रूप में हुई है। अब तक कुल 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 19 बोवरिंग में और 8 माल्या रोड स्थित वैदेही अस्पताल में भर्ती हैं।

इससे पहले बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के एक्स पर जारी बयान के अनुसार विधान सौधा से स्टेडियम तक बहुप्रतीक्षित खुली छत वाली बस परेड यातायात संबंधी परेशानियों के कारण नहीं हो सकती है। आरसीबी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ हम सभी प्रशंसकों से पुलिस और अन्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करते हैं, ताकि सभी लोग शांतिपूर्वक इसका मजा ले सकें।

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर का नजारा हालांकि कुछ और ही था। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच प्रशंसक अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारों प्रशंसक विधान सौध के बाहर भी इंतजार करते देखे गए। शहर में बारिश के मौसम ने भी अधिकारियों को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया होगा। इसके साथ ही आरसीबी की जीत के बाद कल रात भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

मंगलवार रात से फैंस बेंगलुरु की सड़कों पर हैं

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के बाद मंगलवार रात से फैंस सड़क पर उतर आए थे। जीत की फैंस ने बेंगलुरु में पूरी रात आतिशबाजियां। इसके बाद सुबह होते ही एक बार फिर फैंस की भीड़ सड़कों पर आने लगी। आरसीबी की टीम का विक्ट्री परेड पहले दोपहर के तीन बजे निकलना था, लेकिन भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि उसके समय को बदलना पड़ गया। अत्यधिक भी भीड़ होने के कारण प्रशासन को इसे नियंत्रित करने में भी काफी परेशानी हुई है।

आधिकारिक पुष्टि का है इंतजार

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटे। सामने आए कुछ वीडियो में पुलिस को घायलों और बेहोश हुए लोगों को पास के अस्पताल में ले जाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद में आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर 18 साल में अपना पहला खिताब जीता था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.