Friday, September 4, 2026

सीता स्वयंवर में रावण वाणासुर का हुआ संवाद, श्री राम जी ने तोड़ा धनुष, परशुराम को आया क्रोध, आज निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के चौथे दिन शुभारंभ समाजसेवी और उत्तराखान राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पंकज बांगा एवं ओम बापू मशीनरी के एम डी हरीश गुंबर एयर उनके परिवार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, उनके साथ उनके परिवारजन एवं संस्कार भारती के नगर अध्यक्ष कुशल अग्रवाल जी भी उपस्थित थे

सीता स्वयंवर में रावण वाणासुर का हुआ संवाद, श्री राम जी ने तोड़ा धनुष, परशुराम को आया क्रोध, आज निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात

समाजसेवी पंकज बांगा ने कहा कि रामलीला मंच एक पवित्र मंच है,इस पर आस्था रखने से बहुत सारे मुरादें पूरी होती हैं, हमे अपने जीवन में राम जी आदर्शों को अपनाना चाहिए जिससे कि हमारा जीवन उत्तम बन सके

सीता स्वयंवर में रावण वाणासुर का हुआ संवाद, श्री राम जी ने तोड़ा धनुष, परशुराम को आया क्रोध, आज निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात

हरीश गुंबर ने रामलीला मंचन पर श्री शिव नाटक क्लब को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि हमे रामलीला से अच्छी शिक्षा लेकर जानी चाहिए और बुराइयों को अपने जीवन से हटाना चाहिए

सीता स्वयंवर में रावण वाणासुर का हुआ संवाद, श्री राम जी ने तोड़ा धनुष, परशुराम को आया क्रोध, आज निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया

रामलीला के मंचन में सीता स्वयंवर, रावण वाणासुर संवाद, राम जी द्वारा धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना, जयमाला, परशुराम लक्ष्मण संवाद तक की लीला का मंचन किया गया,जिसमे जनक की भूमिका सनी घई,रावण जीतू गुलाटी, वानासुर गर्व गुलाटी,राम गौरव अरोरा,लक्ष्मण रवि कक्कड़,परशुराम अवतार सिंह खुराना,राजा तनिष्क सीकरी ,मनन कक्कड़ ,लविश गावड़ी,अभिनव अनेजा,शिवम चावला, वासु ठुकराल एवं भाट की भूमिका भारत हुड़िया द्वारा की गई

*आज दिन में श्री राम जी की भव्य बारात निकाली जायेगी,* रात्रि के मंचन में राजतिलक ऐलान, मंथरा कैकई संवाद, कैकई कोप भवन, राम जी को वनवास तक की लीला का मंचन किया जाएगा।

श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों से रामलीला के अवलोकन हेतु एवं आज श्री राम बारात के शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निवेदन किया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.