भोंपूराम खबरी। ग्राम सभा महाराजपुर ब्लॉक रुद्रपुर के नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा विगत 49 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन होते हुए आ रहा है आज इस अवसर पर अतिथि के तौर पर दीप प्रज्वलित करते हुए रामलीला मंचन का शुभारंभ डॉ गणेश उपाध्याय, डालचंद भाई साहब जी ,प्रवीण घीघ,अनिल बत्रा , सैंपल जी, नरेंद्र जी, अंकित मदन विशेष तौर पर आमंत्रित अतिथि जनों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मुल्क राज ठुकराल जी संरक्षक किशोर चराया, उपाध्यक्ष शक्ति बडला ,कोषाध्यक्ष शक्ति छाबड़ा, डॉक्टर पंकज ठुकराल रामसेवक नरेंद्र ठुकराल व रवि ठुकराल आदि लोगों ने गमछा व पप्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर डालचंद भाई साहब व डॉ गणेश उपाध्याय ने भगवान राम की लीला का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि हम सब लोगों को भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है इसीलिए तो आज रामराज की परिकल्पना सरकारें करती हैं। जब रावण ने भगवान शिव से वरदान लिया था तो उन्होंने कहा था कि मुझे देव और दानव कोई ना मार सके, तो भगवान राम को मनुष्य के रूप में जन्म लेकर जो कि विष्णु का अवतार माना जाते हैं त्रेता युग में भगवान राम ने मनुष्य के रूप में जन्म लेकर रावण के अहंकार को समाप्त किया और मर्यादा पुरुषोत्तम नाम से प्रसिद्ध, इसलिए किसी भी कार्य को संस्कारिक बिना भेदभाव के हर टपके का चाहे निज जानी को उच्च जाति को समान दृष्टि देखकर नार करने के लिए कार्य में कभी भी श्रेय लेने का कार्य नहीं करते थे सीमाएं, गरिमाएं व संस्कार के हिसाब से चलते थे ।आज इसी प्रकार की जरूरत है । रामलीला में सूर्पनखा नाक छेदने व खरदूषण वध सहित पूरे रामलीला मंचल देर रात्रि तक चलता रहा। इस अवसर पर सैकड़ो राम भक्त उपस्थित थे।




