Friday, September 4, 2026

राजकुमार ठुकराल ने प्राचीन कटोरी मंदिर पहुंचकर मंदिर समिति को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार पंखे और पांच दरियां की भेंट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने रम्पुरा स्थित प्राचीन कटोरी मंदिर पहुंचकर मंदिर समिति को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चार पंखे और पांच दरियां भेंट कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सामाजिक दायित्व है और ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को भी समय समय पर सहयोग मिलना चाहिए। मंदिर समाज को जोड़ने का केंद्र होते हैं और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखना सभी का दायित्व है। मंदिर समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष रूप से गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी। इस अवसर पर राजू गुप्ता, दिनेश कोली, संजय ठुकराल, रामसेवक कोली, कांति कोली, पप्पू कोली, राम मुरली, गोविंद, गीता, सुरेश, बबली, सुमन, रामकली, चंचल, गुलाबो, सीमा, कंचन, लक्ष्मी, सुंदर कली, माया देवी, किरन, मेवाराम, दिनेश, ओमप्रकाश, सुरेश कोली, तुला राम, गणेश, राम सेवक, शिवम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.