भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। श्री बाबा अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से रम्पुरा स्थित दुर्गा माता मंदिर में एक दिवसीय विशाल शिव जागरण के पश्चात मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें सर्व कल्याण, सुख समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई।
हवन यज्ञ में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मुख्य रूप से भाग लिया और यज्ञ में आहुति देकर सभी के मंगल की कामना की।* इस दौरान सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से यज्ञ में भाग लिया और समाज में शांति, सद्भाव व समृद्धि की प्रार्थना की। आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्ति रस का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने शिव भजनों का आनंद लिया और आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।इस दौरान ठुकराल ने कहा कि उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और जनमानस में समरसता, सेवा और शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि शिव जागरण और हवन जैसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। यह धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक चेतना को जागृत करने का माध्यम हैं। हमें ऐसे आयोजनों में भाग लेकर अपनी संस्कृति को जीवंत बनाए रऽना चाहिए। इस अवसर पर मधु कोली, सोनी कोली, राजकुमार कोली, पूजा कोली, आशा कोली, मीनू कोली, कमला कोली, सुनीता कोली, हृदय कोली, रेशमा कोली, जगवती कोली, राकेश कोली, सुरेश कोली, अमित कोली, पप्पू कोली, प्रमोद कोली, अमर कोली, मोहित कोली, नरेश कोली, राजेश कोली, सतीश कोली, विशाल कोली, भगवान श्री कोली, आयुष कोली, अशोक कोली और रोहित कोली आदि मौजूद रहे।




