Friday, November 14, 2025

राजकुमार ठुकराल ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को किया नमन

Share

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर निगम परिसर स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही हवन पूजन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

पूर्व विधायक ठुकराल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण जैसे महान ग्रंथ के रचयिता हैं, बल्कि वे एक ऐसे युगद्रष्टा थे, जिन्होंने समाज को धर्म, करुणा, समरसता और समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जी का जीवन यह सिद्ध करता है कि आत्मबोध, परिश्रम और तपस्या से कोई भी व्यक्ति उच्चतम आदर्शों को प्राप्त कर सकता है। श्री ठुकराल ने उपस्थित लोगों से आ“वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि के विचारों और शिक्षाओं को आत्मसात करें और समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव का वातावरण बनाएं। उन्होंने कहा कि समाज में वास्तविक परिवर्तन तभी आएगा जब हम अपने व्यवहार में उनके आदर्शों को उतारेंगे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर समाजसेवी संजय ठुकराल, सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू मुल्तानी, अंकित, लक्ष्मण, सुनील, आसाराम, राजपाल चौधरी, मनोज, बिट्टू वाल्मीकि, अनुज, रोहित, बंटी, राजू, आनंद शर्मा, ललित बिष्ट, राजू गुप्ता, रमन विश्वास, विकास बंसल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more

Local News

Translate »