Friday, September 4, 2026

सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की हुई मौत पर राजकुमार ठुकराल ने परिजनों से की मुलाकात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

सोमवार रात रिंग रोड के पास साई बिहार कॉलोनी निवासी दंपति सुनीता यादव और संतोष यादव की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं शिवनगर निवासी राम बेटी की भी महतोष के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तीन लोगों की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की और प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.