भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम हरिदासपुर में आयोजित श्री श्री दुर्गा पूजा 50वां महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा ठुकराल ने मुखर्जी नगर जगतपुरा में भी श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
दोनों कार्यक्रमों में आयोजकों ने ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा शक्ति की उपासना का यह पर्व हम सभी के जीवन में आस्था, आत्मबल और एकता का संदेश लेकर आता है। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का उत्सव भी है। उन्होंने आगे कहा आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने भीतर की बुराइयों का नाश कर, सच्चाई, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ें। जिस प्रकार मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार कर धर्म की रक्षा की, उसी प्रकार हम सभी को समाज में फैली नकारात्मकता, भेदभाव और असहिष्णुता को दूर करने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। हरिदास पुर में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी संजय ठुकराल, राजेश ग्रोवर, आनंद शर्मा, गगन ग्रोवर, ललित सिंह बिष्ट, रुद्रा, अंकित कोली, दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष रमेन हालदार, सचिव केशव पाइक, कोषाध्यक्ष मनोज मिस्त्री, उप सचिव राजेंद्र गुप्ता, ग्राम प्रधान राजकुमार चौधरी, सहायक कोषाध्यक्ष अनूप सिकदर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिपद मंडल, विजय सिंह, अजय सिंह, श्याम सुंदर, प्रकाश दास, भोला हालदार, कमलेश मिस्त्री, ओमपाल सिंह चौधरी, सुंदर सिंह चौध री, ईश्वर देव, दिवस हालदार, प्रसनजीत माझी, देव बाला, रूपेशपाइक, भागीरथ मंडल, नरेश तपाली आदि मौजूद रहे। जबकि मुखर्जी नगर में बंगाली कल्याण समिति के अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, समाजसेवी संजय ठुकराल, राजेश ग्रोवर, गगन ग्रोवर, आनंद शर्मा, ललित सिंह बिष्ट, रुद्रा अंकित कोली, अर्जुन विश्वास, दुर्गा पूजा समिति के नवकुमार, नारायण मंडल, सपन साना, कृष्णा मंडल, विधान पांडे, निरापद सरदार, अमल सरकार, श्याम रंग, गोपाल रंग, निरंजय बाथ, सोनाई मंडल, देवप्रोत साना, वामकीन मंडल, उत्तम मंडल, राजू मंडल, विश्वजीत राय, विशाल सरकार, संजीव रंग, अशोक कुमार, पवित्र सरकार, मिलन राय, अजीत मंडल आदि मौजूद रहे।




