भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। वार्ड नंबर 32 स्थित दुर्गा कॉलोनी में धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी कलश यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भागीदारी की और पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर पीताम्बर त्रिपाठी, तरुण दत्त, राजाराम यादव, उमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र बेलवाल, पुनीत गांधी, रवि मिश्रा, कुलदीप कुमार दीक्षित, विद्याराम सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।




