Saturday, September 5, 2026

वोट चोरी’ पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस , कुछ यूं दिखा कांग्रेस नेता का अंदाज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक बार फिर ‘वोट चोरी’ की बात करते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। आइए, देखते हैं राहुल गांधी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किस अंदाज में नजर आए।

राहुल गांधी ने दावा किया कि उनकी पार्टी के समर्थक वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिशें हुईं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ और ‘वोट चोरों’ की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को ऐसे लोगों को संरक्षण देना बंद करना चाहिए और एक हफ्ते में निर्वाचन आयोग को कर्नाटक की CID के साथ पूरी जानकारी साझा करनी चाहिए।

वोट चोरी’ पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस , कुछ यूं दिखा कांग्रेस नेता का अंदाज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के आलंद विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि कांग्रेस के वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश सुनियोजित तरीके से की गई। उनके मुताबिक, जिनके नाम हटाने की कोशिशें हुईं और जिनके नाम का इस्तेमाल कर नाम हटाने के एप्लीकेशन दिए गए, उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी।

वोट चोरी’ पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस , कुछ यूं दिखा कांग्रेस नेता का अंदाज

राहुल गांधी ने कहा कि यह ‘हाइड्रोजन बम’ नहीं है और वह आगे आने वाला है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि CEC ज्ञानेश कुमार भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने और ‘लोकतंत्र की हत्या करने वालों’ की रक्षा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा,’मैं अपने लोकतंत्र, देश और संविधान से बहुत प्रेम करता हूं और ऐसी कोई बात नहीं करूंगा जो तथ्यों पर आधारित नहीं हो।’

राहुल गांधी के मुताबिक, आलंद विधानसभा क्षेत्र में 6018 मतदाताओं का नाम हटाने के लिए आवेदन दिए गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कांग्रेस मतदाताओं को निशाना बनाकर किया गया। राहुल गांधी ने दावा किया कि मतदाताओं के नाम हटाने के लिए जिन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल हुआ वे कर्नाटक के बाहर के थे। उन्होंने मंच पर कुछ लोगों को पेश किया जिनके नाम मतदाता सूची से हटाने की कथित कोशिश हुई या उनके नाम इस्तेमाल करके ऐसा करने की कोशिश हुई।

राहुल गांधी ने कहा, ‘इस मामले की जांच कर्नाटक की CID कर रही है। CID ने 18 पत्र भेजकर कुछ जानकारियां मांगी, लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई क्योंकि इससे वहां तक पहुंचा जा सकेगा जहां से यह अभियान चलाया जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के राजौरा विधानसभा क्षेत्र में इसी तरीके का इस्तेमाल करके 6850 नाम जोड़े गए।

राहुल गांधी ने कहा कि एक हफ्ते में चुनाव आयोग को पूरा विवरण देना चाहिए और यदि ऐसा नहीं है तो फिर साफ हो जाएगा कि ज्ञानेश कुमार ‘वोट चोरों’ की मदद कर रहे हैं। राहुल गांधी ने बीते एक सितंबर को पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन के मौके पर ‘वोट चोरी’ से जुड़े अपने पहले के खुलासे का हवाला देते हुए दावा किया था कि ‘एटम बम’ के बाद अब ‘हाइड्रोजन बम’ आने वाला है। उन्होंने बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में कथित वोट चोरी का मुद्दा बीते 7 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उठाया था।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.