Friday, September 4, 2026

ऊधमसिंहनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार एक विधि विवादित किशोर (मुख्य आरोपी) को संरक्षण में लिया गया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार एक विधि विवादित किशोर (मुख्य आरोपी) को संरक्षण में लिया गया।

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा किया गया सफल अनावरण।

*अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी।*

दिनांक 07.07.2026 को कोतवाली रुद्रपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर एक नाबालिग बालिका के साथ गंभीर अपराध किए जाने तथा घटना में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

🛑 प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली रुद्रपुर पर तत्काल FIR संख्या 339/2026, धारा 123/127 (2) / 137(2) / 61 / 70(2) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

🛑 प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

घटना के सफल अनावरण हेतु एसओजी एवं सर्विलांस टीम की सहायता से तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों का संकलन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर लगे लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन एवं विश्लेषण किया गया।

पुलिस टीमों द्वारा अथक प्रयास, तकनीकी विश्लेषण एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 09 जुलाई 2026 को प्रकरण में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विवादित किशोर को नियमानुसार संरक्षण में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में पोक्सो एक्ट की धारा 16/17 की वृद्धि की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रकरण में अन्य अभियुक्तों के संबंध में विवेचना प्रचलित है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश, पतारसी एवं सुरागरसी की कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

1. मनोज कुमार पुत्र नोनी राम

निवासी ग्राम बड़ौरी, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश।

उम्र – 32 वर्ष।

➡️ एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है।(मुख्य आरोपी)

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*

➡️ “महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति ऊधम सिंह नगर पुलिस की शून्य सहनशीलता की नीति है। ऐसे मामलों में संलिप्त प्रत्येक अपराधी को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा तथा उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनपद पुलिस पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने एवं समाज में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.