Saturday, September 5, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल दौरा सफलतापूर्वक सम्पन्न, हल्द्वानी से दिल्ली के लिए हुईं रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। राष्ट्रपति ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान माँ नयना देवी मंदिर और कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इससे पूर्व राष्ट्रपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल प्रदान किए।

अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने सोमवार शाम हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

राष्ट्रपति के प्रस्थान अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.