Friday, September 4, 2026

डीपीएस रुद्रपुर में प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे व फाउंडेशन डे धूमधाम से संपन्न

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के सभागार में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे एवं फाउंडेशन डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और गौरव के माहौल से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 

रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। गुजराती मैशअप, रोबोट डांस एवं मैजिक डांस विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों के आत्मविश्वास और मंचीय प्रदर्शन को देखकर अभिभावक एवं अतिथि भावुक नजर आए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व थलसेनाध्यक्ष एवं सेशेल्स में भारत के पूर्व उच्चायुक्त जनरल दलबीर सिंह सुहाग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रश्मी सलूजा (अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल), कौस्तुभ मिश्रा (एडीएम वित्त, उधम सिंह नगर), डॉ. अमृता शर्मा (एसडीएम, बाजपुर), डॉ. गौरव गुप्ता (संस्थापक अध्यक्ष, जीटीटीसी भारत), विवेक राणा (जिला न्यायाधीश), शुभम गुप्ता (निदेशक, जीटीटीसी भारत), पवन अग्रवाल (एमडी, एसपी सॉल्वेंट) एवं संजय सिंघल (पूर्व प्लांट हेड, टाइटन) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अपने संबोधन में डॉ. रश्मी सलूजा ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की सराहना करते हुए अभिभावकों एवं शिक्षकों को प्रेरित किया। वहीं मुख्य अतिथि जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि डीपीएस रुद्रपुर शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम के अंत में नन्हे विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह पल बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए भावुक एवं यादगार बन गया।

विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है और अब यह केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर गतिविधि-आधारित एवं अनुभवात्मक हो गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक वातावरण प्रदान कर रहा है।

अंत में उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.