Friday, September 4, 2026

दोस्त से मिलने निकला प्रकाश झील में मृत मिला, जांच में जुटी पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मल्लीताल स्थित एक होटल में कार्यरत 31 वर्षीय युवक का शव तीन दिन बाद मंगलवार को पाषाण देवी मंदिर के समीप झील से बरामद होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सात नंबर निवासी प्रकाश आर्या (31) शनिवार रात करीब आठ बजे होटल से अपने एक मित्र से मिलने तल्लीताल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन वह ड्यूटी पर भी नहीं लौटा, जिसके बाद होटल संचालक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

परिजनों ने तलाश के दौरान पाषाण देवी मंदिर के पास झील किनारे प्रकाश का बैग, कपड़े, जूते और दूध की बोतल बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में एक शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान प्रकाश आर्या के रूप में हुई।

एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.