Saturday, September 5, 2026

यहां डाक इंस्पेक्टर 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सीबीआई ने बुधवार को पिथौरागढ़ के नाचनी डाकघर के इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। राठौर ने यह रिश्वत बागेश्वर के खेती गांव के दुकानदार सुरेश चंद से उनके लोन की सब्सिडी पास कराने की रिपोर्ट लगाने के नाम पर ली थी। आरोपी शशांक सिंह राठौर को बृहस्पतिवार को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश चंद की नाचनी में ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुरेश चंद ने वर्ष 2020 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (एमजीईपी) के तहत जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ से छह लाख रुपये का लोन लिया था। यह लोन उन्हें तीन जनवरी 2020 को स्वीकृत हुआ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.