Friday, October 9, 2026

उत्तराखंड पुलिस में फिर लौटे जनप्रिय अधिकारी सदानंद दाते

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते एक बार फिर उत्तराखंड पुलिस में वापसी कर रहे हैं। सोमवार को वे उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में पुनः ज्वाइनिंग करेंगे। बीते छह वर्षों से आईजी दाते सीबीआई में डेपुटेशन पर तैनात थे।

उत्तराखंड में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान सदानंद दाते नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जैसे चार बेहद महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस कप्तान रह चुके हैं। उनके कार्यशैली की पहचान जनता की समस्याओं को संवेदनशीलता और सहृदयता से सुनने तथा त्वरित, प्रभावी निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में रही है।

आईजी दाते की उत्तराखंड वापसी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ‘वेलकम बैक सर’ की पोस्टों की बाढ़ आ गई। इससे साफ है कि आज भी आम लोगों के दिलों में उनकी ईमानदारी, जनप्रियता और तेजतर्रार छवि गहरी छाप छोड़े हुए है।

अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि उत्तराखंड सरकार इस अनुभवी, कर्मठ और जनविश्वास वाले अधिकारी की सेवाओं का किस भूमिका और जिम्मेदारी में उपयोग करती है। माना जा रहा है कि आईजी दाते की वापसी से प्रदेश की पुलिसिंग को नई दिशा और ऊर्जा मिल सकती है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.