Friday, September 4, 2026

पुलिस ने 34 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी का हुआ शत-प्रतिशत अनावरण, 03 शातिर चोर गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — 34 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी का हुआ शत-प्रतिशत अनावरण, 03 शातिर चोर गिरफ्तार*

रात्रि में सुनार की दुकान का शटर तोड़कर हुई थी चोरी ।

➡️ *82.74 ग्राम सोने, 10.666 किलोग्राम चांदी के आभूषण, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद।

ल500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मैनुअल सर्विलांस एवं सुरागरसी के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस।  *एसएसपी के कुशल निर्देशन में कोतवाली बाजपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर चोरी करने वाले 03 शातिर चोरो को दबोचा।

➡️ *एसएसपी अजय गणपति महोदय द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम हेतु की गयी 5000 रूपये के इनाम की घोषणा*

*घटना का विवरण*

🛑 दिनांक 09.07.2026 को वादी ओमकार वर्मा पुत्र वशिष्ठ प्रसाद वर्मा निवासी वार्ड नं. 09, मझरा बक्श, बाजपुर द्वारा कोतवाली बाजपुर में तहरीर दी गई कि उनकी ओम ज्वैलर्स नाम से आभूषणों की दुकान है। दिनांक 08.07.2026 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर लगभग 02 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, सीसीटीवी का NVR एवं टीवी चोरी कर लिया गया।

*तहरीर के आधार पर FIR संख्या-230/2026 धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।*

🛑 घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति द्वारा तत्काल घटना के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।

➡️ गठित टीमों द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मैनुअल सर्विलांस, सुरागरसी एवं पतारसी के आधार पर लगातार कार्यवाही करते हुए 19/20 जुलाई 2026 की रात्रि में किशनपुर-मौलागढ़ बॉर्डर से तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या UK18TA-2192 सहित गिरफ्तार किया गया।

*पूछताछ में अभियुक्तों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर शटर का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।*

*गिरफ्तार अभियुक्त*

1. आजम पुत्र शकील अहमद, निवासी आदर्श नगर वार्ड-38 थाना काशीपुर, हाल निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.)

2. इस्लाम पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.)

3. करमरूद्दीन पुत्र सफी अहमद, निवासी नरपत नगर थाना स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.)

*बरामदगी*

➡️ ₹39,500 नकद

➡️ 82.74 ग्राम सोने के आभूषण

➡️ 10.666 किलोग्राम चांदी के आभूषण

➡️ घटना में प्रयुक्त ऑटो संख्या UK18TA-2192

*कुल बरामदगी का अनुमानित मूल्य: लगभग ₹34 लाख (शत-प्रतिशत चोरी का माल बरामद)।*

*गिरफ्तार अभियुक्त आजम का आपराधिक इतिहास*

1. FIR संख्या 466/2016 धारा 379/411 भादवि, थाना बाजपुर

2. FIR संख्या 479/2016 धारा 379/411 भादवि, थाना बाजपुर

3. FIR संख्या 475/2017 धारा 379/411 भादवि, थाना बाजपुर

4. FIR संख्या 50/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बाजपुर

5. FIR संख्या 230/2026 धारा 305(ए)/331(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना बाजपुर

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति का संदेश*

➡️ “जनपद में चोरी, लूट एवं संगठित अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी विश्लेषण, सर्विलांस एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से प्रत्येक घटना का सफल अनावरण कर दोषियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा। आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।”

*पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान, कोतवाली बाजपुर

2. व0उ0नि0 विक्रम सिंह धामी

3. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह मेहता, चौकी प्रभारी दोराहा

4. उ0नि0 धीरेन्द्र सिंह परिहार (विवेचक)

5. अ0उ0नि0 राकेश सिंह रौंकली

6. हे0का0 नरेन्द्र सिंह बिष्ट

7. हे0का0 प्रदीप कुमार

8. का0 अमित जोशी

9. का0 शैलेन्द्र सिंह

10. का0 विजय पाल बिष्ट

11. का0 जरनैल सिंह

12. का0 दीपक

13. का0 कैलाश तोमक्याल (एसओजी काशीपुर)

14. का0 इमरान (एसओजी काशीपुर)

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.