भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नाबालिक से गैंगरेप मामले में पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए होटल को सील कर दिया है। पुलिस ने होटल को घटनास्थल मानते हुए उसे सील कर दिया है। साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत पुलिस ने यह कदम उठाया है। वहीं होटल संचालक से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
घटनाक्रम के मुताबिक बीते सोमवार की दोपहर एक 13 वर्षीय किशोरी अपनी सहेली के साथ लालपुर स्थित वाटर पार्क के लिए निकली थी। इसी दौरान किच्छा हाईवे पर एक युवक नमन अपने चाचा के साथ आया। सहेली ने उसे मुंहबोला भाई बताया। आरोप था कि चाचा-भतीजे नाबालिग को बाइक पर बैठाकर एक ओयो होटल ले गए और कोल्डड्रिक में नशीला पदार्थ पिकर बेहोश कर दिया।इसके बाद दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने दो और दोस्तों को भी बुलाया। उन्होंने भी दुष्कर्म किया।
किशोरी को आरोपियों ने रातभर होटल में रखा और सुबह होटल के बाहर बदहवास हालत में छोड़कर चले गए। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। नाबालिग के बयान के आधार पर गैंगरेप स्थल होटल था। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पुलिस टीम गुरुवार को लालपुर स्थित होटल पहुंची और उसे सील कर दिया। पुलिस का मानना है कि होटल गैंगरेप कांड का घटनास्थल है और साक्ष्यों की सुरक्षा के दृष्टिगत होटल को सील किया गया है। साथ ही होटल संचालक को भी बुलाकर पूछताछ की है और दोबारा भी बुलाने का नोटिस भेजा गया है।




