Saturday, September 5, 2026

यहां गौवंश के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने किया केस दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गौ वंश के साथ दुष्कर्म करने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विकृत मानसिकता वाले अज्ञात युवक ने गाय से दुष्कर्म किया है। बल्देव धाम फाउन्डेशन (गौ रक्षा दल) के अध्यक्ष ने पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो चल रहा था। जिसमें एक युवक गाय से रेप करता नजर आ रहा है। घटना आईटीआई थाना क्षेत्र के जैतपुर मोड एक मारूति कार एजेंसी के मध्य खाली पढ़े प्लॉट में एक व्यक्ति बीती 5 नंवबर को गौ-वंश के साथ दिन के समय में दुष्कर्म करते दिख रहा है। उक्त मामले में बल्देव धाम फाउन्डेशन (गौ रक्षा दल) के अध्यक्ष मानपुर रोड निवासी अधिवक्ता अश्वनी कुमार सैनी ने बताया कि उक्त वायरल वीडियो उन्हें किसी व्यक्ति के द्वारा बीते कल प्राप्त हुआ। उन्होंने आईटीआई पुलिस को उक्त वीडियों व ििलखत शिकायत देकर उक्त व्यक्ति के के खिलाफ गौ-वंश अधिनियम व पशु क्रुरता अधिनियत के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.