Saturday, September 5, 2026

यहां होटल में किशोरी से नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का किया प्रयास, पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पुलिस ने किशोरी को होटल में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आने के बाद एसएसपी एक्शन में आ गए। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री है। शांति विहार अपार्टमेंट रुद्रपुर निवासी माही घई पुत्र सुनील घई बाजार ले जाने के बहाने काशीपुर बाईपास रोड स्थित होटल अंबर ले गया। जहां पर मुख्य बाजार आरआर क्वार्टर रुद्रपुर निवासी काली ग्रोवर पहले से मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान उसकी पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका पता चलते ही उन्होंने पुलिस के 112 पर काल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के चंगुल से उसकी पुत्री को मुक्त कराया। पीड़ित का आरोप है कि काली ग्रोवर नौकरी का लालच देकर उसकी पुत्री को नेपाल में बेचने की फिराक में था। जिसके बाद वह उसे देह व्यापार में धकेल देता। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि होटल अंबर पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच के आदेश दिए गए है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.