Saturday, September 5, 2026

कल्याणी नदी में तैरता मिला अज्ञात शव, सूचना पर पहुंची पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर। किच्छा रोड कल्याणी नदी में एक अज्ञात शव तैरता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव नदी से बाहर निकाल मोर्चरी भिजवा दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है। बुधवार सुबह को लोगों ने नदी में शव तैरता देखा।

नदी किनारे लोगों की भीड़ देख हिंदूवादी संगठन के नेता विट्टू शर्मा पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना चौकी रम्पुरा पुलिस को दी। मौके पर चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने नदी से शव निकाला और मोर्चरी भिजवा दिया। चौकी प्रभारी रम्पुरा प्रदीप कोहली ने बताया कि शव कहीं से बह कर आया है। पुलिस आस पास के थाना पुलिस से संपर्क कर रही है। कहीं गुमशुदगी तो दर्ज नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.