Saturday, September 5, 2026

यहां पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एक युवती ने थाना सादाबाद पर तहरीर दी कि वह अपनी पुत्री के साथ अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अभियुक्त रिजवान ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने जाति सूचक शब्द व गाली-गलौज की।

हाथरस की सादाबाद पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

27 सितंबर को एक युवती ने थाना सादाबाद पर तहरीर दी कि वह 26 सितंबर को शाम 08.30 बजे अपनी पुत्री के साथ अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में अभियुक्त रिजवान ने उसकी पुत्री का हाथ पकड़कर छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने जाति सूचक शब्द व गाली-गलौज की

27 सितंबर को सादाबाद पुलिस टीम को रात में गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम बढार में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला युवक सादाबाद मुरसान रोड से धनौली मोड़ पर खड़ा है । वहां पहुंचकर अभियुक्त रिजवान को पकड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुये सादाबाद-मुरसान रोड से धनौली जाने वाले रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे घायल अभियुक्त घायल हो गया।

गिरफ्तारी

रिजवान पुत्र सफीक निवासी ग्राम बढार थाना सादाबाद जनपद हाथरस

बरामदगी

एक तमंचा 315 बोर

एक जिंदा कारतूस

एक खोखा कारतूस 315 बोर

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.