Saturday, September 5, 2026

तीरंदाजी कोच पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक तीरंदाजी कोच पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता एक नामी स्कूल की छात्रा बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कनखल क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित स्कूल में जगजीतपुर निवासी पवन छात्राओं को तीरंदाजी का प्रशिक्षण देता है। आरोप है कि उसने प्रशिक्षण लेने आई एक छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ गलत हरकत की और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। डर के कारण छात्रा लंबे समय तक चुप रही। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कनखल थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया गया है कि आरोपी मूल रूप से हरियाणा का निवासी है।

कनखल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी कोच से पूछताछ की जा सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.