Friday, September 4, 2026

यहां 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर के खटीमा कोतवाली क्षेत्र में किशोर पर 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है. आरोपी पड़ोस का करने वाला बताया जा रहा है. आरोप है कि किशोर ने मोबाइल दिखाने के बहाने मासूम के साथ वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है. जिस पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खटीमा कोतवाली क्षेत्र में पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए चार साल की मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. खटीमा कोतवाली पुलिस ने मामले में पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 4 साल की बच्ची बीते दिन बेहद उदास बैठी थी. बच्ची से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पड़ोस के रहने वाले किशोर ने उसे अपने घर में मोबाइल दिखाने के बहाने ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।

बच्ची की बात सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद पीड़ित बच्ची के पिता ने खटीमा कोतवाली पहुंचकर आरोपी किशोर के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की. खटीमा कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद जोशी के बताया कि बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.