भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने। दिनांक 23 अक्टूबर रात्रि को वीरेंद्र सिंह पुत्र श्री गोपाल सिंह, निवासी वार्ड नंबर-01, जगतपुरा, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल संख्या UK06 BG 1796 से महाराजपुर से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बगवाड़ा मंडी के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गाय से टकरा गई, जिससे पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री वैभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर एवं चौकी प्रभारी बगवाड़ा मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
**पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता**
1. पुलिस टीम द्वारा बिना समय गंवाए दुर्घटना में घायल पति-पत्नी को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
2. पुलिस द्वारा घायल बेजुबान गाय के उपचार की भी व्यवस्था कराई गई।
3. ऊधम सिंह नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराकर अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
ऊधमसिंहनगर पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ संकट की घड़ी में सदैव तत्पर है। सड़क दुर्घटना में घायल दंपति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने एवं घायल बेजुबान पशु के उपचार की व्यवस्था करने की यह कार्रवाई पुलिस के सेवा, सुरक्षा एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
**पुलिस टीम:**
➡️ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री वैभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर श्री संजय पाठक, चौकी प्रभारी बगवाड़ा श्री निर्मल लटवाल एवं अन्य पुलिस कर्मी।




