Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार।अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग 03 लाख रुपए । नानकमत्ता पुलिस द्वारा कुलवंत व महेंद्र को ग्राम जोगीठेरा से किया गया गिरफ्तार। अभियुक्तों की नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है।*

थाना नानकमत्ता व खटीमा तथा सितारगंज क्षेत्र में करते थे नशा सप्लाई ।  ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भविष्य में भी लगातार रहेगी जारी*

मुख्यमंत्री उत्तराखंड  के द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान* के अंतर्गत *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय* द्वारा नशे के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा दिनांक 09.05.2025 को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त व पेट्रोलिंग किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई है । इसी क्रम में थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी प्रतापपुर के ग्राम जोगीठेर क्षेत्र में चेकिंग व पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी , तभी टीम द्वारा दौराने चेकिंग दो व्यक्तियों को पकड़ा और दोनों को चेक किया तो दोनों के कब्जे से कुल 58 ग्राम स्मैक हीरोइन बरामद हुई ।

अभियुक्तों ने पूछताछ पर ग्राम जोगीठेर तथा आसपास के थाना क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों के नाम भी बताए हैं। जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

 

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण* –

1➡️- कुलवंत सिंह पुत्र नजर सिंह निवासी ग्राम जोगीठेर थाना नानकमत्ता उधम सिंह नगर ।

2➡️- महेंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी उपरोक्त ।

*बरामदगी*

➡️ अभियुक्त गणों के कब्जे से बरामद कल 58 ग्राम स्मैक/हिरोइन ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.