Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने सब्जी के बहाने गांजा तस्करी कर रहे दो चचेरे भाइयों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। थाना सल्ट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी कर रहे दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16.895 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। दोनों आरोपी पिकअप वाहन में सब्जियों के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।

थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान चिमटाखाला–मरचूला मार्ग पर एक पिकअप वाहन (संख्या यूके-01-सी-0780) को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में सब्जियों के साथ दो कट्टों में 16.895 किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय विशाल सिंह और 19 वर्षीय भूरे सिंह के रूप में हुई है। दोनों ग्राम वजीरगंज रेहडिया, थाना वजीरगंज, जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी हैं और वर्तमान में रामनगर में रह रहे थे।

सराईखेत से ला रहे थे गांजा

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी सराईखेत से गांजा खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। साथ ही, पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमित जोशी, अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, संजू कुमार और कांस्टेबल अमरेंद्र कुमार शामिल रहे। जनपद पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति की दिशा में एक और मजबूत कदम माना जा रहा है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.