Friday, September 4, 2026

ऑनलाइन सट्टा खिलाकर अवैध कमाई करने वाले दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर/सितारगंज। आईपीएल मैचों में मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाकर अवैध कमाई करने वाले दो सटोरियों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना पुलभट्टा पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो आईफोन और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिलेभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थाना पुलभट्टा पुलिस लगातार सट्टेबाजों पर नजर बनाए हुए थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना पर थाना पुलभट्टा पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान हिमांशु रस्तोगी निवासी इस्लामनगर पहाड़ी कॉलोनी सितारगंज और सौरभ कुमार निवासी कुँवरपुर सिसैया सितारगंज के रूप में हुई। दोनों की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से दो आईफोन और 40 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 85/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का नेटवर्क कितने लोगों तक फैला हुआ था और ऑनलाइन सट्टेबाजी में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि “अपराध मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी और युवाओं को गुमराह करने वाली गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.