Saturday, September 5, 2026

यहां पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन चैन स्नैचरों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए नैनीताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रह्लाद मीणा के कड़े निर्देशों पर एसओजी और थाना मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो चैन और एक मंगलसूत्र बरामद किया है।

घटना का विवरण:

दिनांक 20 मई 2025 को बसंती देवी निवासी विला प्रियदर्शनी विहार, विठौरिया न. 1, थाना मुखानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात महिलाओं द्वारा उनकी सोने की चैन और अन्य दो-तीन महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिए गए हैं। इस पर थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 122/25 धारा 304 बी.एस.एस. दर्ज की गई, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी को सौंपी गई।

पुलिस कार्रवाई:

SSP नैनीताल श्री प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम के गठन के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी श्री दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी श्री संजीत राठौर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। CCTV फुटेज की मदद से तीन संदिग्ध महिलाओं और एक वाहन (DL 01 ZC 9704) की पहचान की गई। लगातार प्रयासों के बाद 22 मई को गुसाईपुर तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

• मयूरी पत्नी सुशील कुमार, निवासी 16/368, कल्याणपुरी, पूर्वी दिल्ली, उम्र 34 वर्ष

• संतोष पत्नी अनिल, निवासी 12/253, कल्याणपुरी, पूर्वी दिल्ली, उम्र 48 वर्ष

• सुशील कुमार पुत्र जगदीश, निवासी 16/368, कल्याणपुरी, पूर्वी दिल्ली, उम्र 35 वर्ष

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी की गई 2 सोने की चैन, 1 मंगलसूत्र और एक स्विफ्ट कार (DL 01 ZC 9704) बरामद की गई।

आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि:

गिरफ्तार मयूरी और सुशील कुमार आपस में पति-पत्नी हैं। दोनों पूर्व में हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब, जिला सिरमौर से वर्ष 2022 में भी चैन स्नैचिंग के आरोप में जेल जा चुके हैं। इनकी एक और साथी भावना पत्नी चंद्रकांत, निवासी कल्याणी, पूर्वी दिल्ली (उम्र 35 वर्ष) फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.