Friday, June 13, 2025

पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share

भोंपूराम खबरी। पुलिस ने नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। दिनांक 02/05/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पर नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया की उनकी नाबालिक बहन को बंटी नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया, जहाँ उसने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। प्राप्त प्रार्थना पत्र पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु०अ०सं०- 171/25 धारा- 5(j)(ii)/6 पोक्सो अधिनियम व 65(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त बंटी को नेहरुकोलोनी क्षेत्र में एलआईसी बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त ;-*

बंटी पुत्र शीशराम निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश

Read more

Local News

Translate »