Friday, September 4, 2026

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर कार्यवाही लगातार जारी। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म व मारपीट के आरोपी को जसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

🚨घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 24/05/2026 को वादी मुकदमा द्वारा कोतवाली जसपुर में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि दिनाक 23/05/2026 की सायं उनकी भाभी रोज की तरह जानवर चराने के लिए गयी थी, जहाँ एक सफेद दाढ़ी वाले व्यक्ति द्वारा उनके साथ मारपीट कर गलत काम करने की कोशिश की गयी।

 

🚨🚨 *पुलिस कार्यवाही- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधम सिंह नगर द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर को तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर घटना के अनावरण के आदेश /निर्देश दिये गये।*

 

🚨🚨 वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा Fir नंबर 196/2026 u/s 62/ 64(1) /115 (2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

 

👮श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में अपराध के अनावरण हेतु CCTV कैमरों का अवलोकन व सुरागरसी पतारसी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया, तथा अभियोग की विवेचना महिला उ0निरीक्षक रूचिका चौहान के सुपुर्द की गयी।

 

🚨🚨 महिला उ0 निरीक्षक द्वारा पीड़िता से घटना के संबन्ध में विस्तृत पूछताछ की गयी तो पीड़िता द्वारा स्वयं के साथ दुष्कर्म होने की बात बतायी गयी जिसके आधार पर अभियोग में दुष्कर्म की धाराओं की बड़ोतरी की गयी ।

 

🚨🚨 विवेचना के दौरान पीड़िता ने पूछताछ करने पर बताया कि उसके साथ कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू द्वारा मारपीट कर जबरदस्ती बलात्कार किया है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू थाना कुण्डा को विधि अनुसार दिनांक 26.05.2026 को समय 16:00 बजे गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेजा गया।*

 

🚨🚨 *गिरफ्तार अभियुक्त* कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू थाना कुण्डा

 

🚨🚨 *पुलिस टीम का विवरण*

01-निरीक्षक राजेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक जसपुर

02-व0 उ0 नि0 भूपाल राम पौरी कोतवाली जसपुर

03-उप नि राजेंद्र प्रसाद चौकी प्रभारी सूतमिल जसपुर,

04-उ0 नि0 संतोष देवरानी चौकी प्रभारी नादेही

05-उ0 नि0 हरीश आर्या कोतवाली जसपुर

06-म0 उ0 नि0 रूचिका चौहान विवेचक

07-का0 कुलदीप सिंह कोतवाली जसपुर

08-का0 विपिन चन्द्र कोतवाली जसपुर

09-का0 अरूण कुमार कोतवाली जसपुर

10-का0 भवान सिंह कोतवाली जसपुर

11-हो0गा0 दीक्षित कुमार कोतवाली जसपुर

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.