Friday, September 4, 2026

यहाँ 16 वर्षीय किशाेरी से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड राज्य से एक बार फिर गुरु रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है, रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में विशाल क्षेत्र में कोचिंग सेंटर संचालित करता है।

वहीं शहर निवासी 16 वर्षीय किशाेरी ट्रांजिट कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो सेंटर संचालक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।

आरोप है कि इस दौरान विशाल छात्रा को ग्रीन चिली होटल में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद उसे किसी को बताने पर धमकी दी गई। बाद में किशोरी ने घटना की पूरी जानकारी अपने पिता को दी।

इसका पता चलते ही पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपित कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की मांग की। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशाल पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। कोतवाल मोहन पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.