भोंपूराम खबरी,किच्छा। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्मैक बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने नदेली रोड तिराहे से करीब 10-12 कदम दूरी पर बरी की तरफ सड़क किनारे से अभियुक्त गुरमेज सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी पिपलिया पिस्तौर दहला थाना नानकमत्ता, जिला ऊधमसिंह नगर को दबोचा। अभियुक्त की उम्र 36 वर्ष बताई गई है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 10-29 ग्राम शुद्ध अवैध स्मैक बरामद हुई। मौके पर मौजूद एसआई प्रदीप पंत ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना पुलभट्टðा लाकर आवश्यक कार्यवाही शुरू की। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जाती है। एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं पुलिस टीम ने कहा कि इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




