Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने साठ लाख की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद टिहरी गढ़वाल की थाना मुनिकीरेती पुलिस को बड़़ी कामयाबी मिली है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने करीब साठ लाख रुपए से अधिक मूल्य की 201 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए एक तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।

साठ लाख जनपद हरिद्वार के रुडकी निवासी इ्स व्यक्ति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि योगेश कुमार गुप्ता निवासी रुड़़की को 201 ग्राम स्मैक के साथ आस्था पथ मुनिकीरेती से गिरप्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया गया कि यह स्मैक वह शहजाद अली निवासी लंढौरा हरिद्वार से लेकर आया था। पकड़ें गए व्यक्ति के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.