Saturday, October 18, 2025

पुलिस ने चार बाईकों के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Share

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। पुलिस ने बाइक चोरी का खुलासा कर आरोपी के कब्जे से चोरी गई तीन बाइक बरामद की है। आरोपी पंतनगर का रहने वाला है। बाइक चोर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी ने बताया कि 24 सितंबर को यशपाल बिष्ट निवासी ग्राम सिसौना ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर पुलिस ने बाइक चोर की तलाश में सुराग कशी की।

सिडकुल चौकी इंचार्ज जगत सिंह शाही ने बाइक चोर मनोज प्रसाद पुत्र राजेंद्र निवासी पंतनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से यशपाल बिष्ट की चोरी हुई बाइक के साथ ही तीन अन्य बाइक भी बरामद हुई हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, दानू, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बोरा, सिपाही तारा गड़ियां, अमित कुमार, कमल, भवान सिंह शामिल रहे।

Read more

Local News

Translate »