भोंपूराम खबरी एसएसपी अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर पुलिस का प्रहार जारी। सितारगंज पुलिस ने एक नाली व दो नाली बंदूक और 12 बोर के 8 जिंदा कारतूसों के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा 112 पर प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त *मंदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह, निवासी तिगड़ी फार्म चौकी सरकडा कोतवाली सितारगंज उम्र- 47 वर्ष* को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया गया।
* 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त मनदीप सिंह शराब के नशे में अपने घर के बाहर गाली-गलौज कर रहा है तथा बंदूक से फायर किया है ।
* सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची। अभियुक्त शराब के नशे में उग्र व्यवहार कर रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल एवं महिला पुलिस कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया।
* पुलिस कार्रवाई का आभास होने पर अभियुक्त घर की गैलरी से दोनों बंदूकें तथा कारतूस बेल्ट उठाकर खेतों की ओर भाग गया।
* पुलिस टीम द्वारा तत्काल पीछा कर रात्रि में अभियुक्त को उसके घर से लगभग 01 किलोमीटर दूर खेतों से दौड़कर गिरफ्तार किया गया।
▶️ उपरोक्त कार्यवाही में अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद एक नाली 12 बोर बंदूक, 01 अदद दो नाली .315 बोर बंदूक तथा कारतूस बेल्ट में लगे 08 जिन्दा 12 बोर कारतूस बरामद किए गए।
▶️ इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में मुकदमा एफआईआर संख्या 392/2026, धारा 25(1-ख)(क) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
🔹 पुलिस टीम :
👮🏻 प्रभारी निरीक्षक – श्री सुंदरम शर्मा
👮🏻♂️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक – जावेद मलिक
👮🏻♂️ उपनिरीक्षक – दीपक तिवारी (चौकी प्रभारी सरकड़ा)
👮🏻 कांस्टेबल – संदीप सजवान
👮🏻 कांस्टेबल – विजय कुमार
👮🏻 कांस्टेबल – वीरेंद्र कुमार




