Saturday, September 5, 2026

पुलिस ने 5 हजार रुपए ईनामी को राजस्थान से किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपह्त कर ले जाने के आरोपी 5 हजार रुपए ईनामी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक थाना बाजपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को 15 जून 2023 को तहरीर दी थी।

13 जून 2023 की शाम को उसकी 15 वर्षीय पुत्री गायब हो गई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर भारतीय दंड संहिता पंजीकृत कर विवेचना एएसआई वेदप्रकाश सिंह को सौंपी गई। पुलिस जांच में राजेश कुमार पुत्र नरेश निवासी गुलाबगड़ी थाना सोरों जिला कासगंज यूपी को प्रकाश में आया। उसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए,पता नहीं चल पाया। विवेचक ने गिरफ्तारी वारंट तथा कुर्की का आदेश कोर्ट से लेकर कुर्की की गई। पहले विवेचक का तबादला होने पर एसआई कविंद्र शर्मा को दी गई। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की गिरफ्तारी को टीम गठित की गयी। मोबाइल सर्विलांस की मदद से अपहर्ता एवं अभियुक्त के गंगासागर राजस्थान में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम गंगासागर राजस्थान रवाना हुई और स्थानीय पुलिस की मदद से पीड़िता को बरामद कर अभियुक्त राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। अभियोग में धारा 366 की बढ़ोतरी की गई। आरोपी के पास 11 माह का बच्चा है।अपहर्ता के 180 बीएनएसएस के बयान के आधार पर अभियोग मे धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। उस पर 5 हजार का ईनाम घोषित है। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी टींम निरीक्षक प्रवीण सिह कोश्यारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर,एसएसआई विनोद फर्त्याल,एसआई कविन्द्र शर्मा,महिला एसआई प्रियंका टम्टा,अमित राना आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.