Friday, January 16, 2026

खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने जीते दो पदक

Share

भोंपूराम खबरी। दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली में 5 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में उत्तराखंड के 5 सीनियर महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने पेंचक सिलाट खेल में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते।

ईशु भारती ने 50-55 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि चेतन प्रजापति ने 70-75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ है !

 

उत्तराखंड टीम के चीफ डी मिशन रविंद्र भंडारी और नोडल अधिकारी अनुप बिष्ट को इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था। उत्तराखंड टीम के मुख्य कोच बब्लू दिवाकर ने बताया कि यह खेलो इंडिया बीच गेम्स का दूसरा एडिशन था, जिसमें 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

 

इस प्रतियोगिता में पेंचक सिलाट, सेपक टकरा, ओपन वाटर स्विमिंग, सॉकर, कबड्डी और वॉलीबॉल जैसे 6 खेल शामिल थे, साथ ही मल्लखंभ और टग ऑफ वॉर जैसे 2 प्रदर्शन खेल भी थे। उत्तराखंड के पेंचक सिलाट और कबड्डी के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था।

कोच बब्लू दिवाकर ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से उत्तराखंड के पेंचक सिलाट खिलाड़ी खेलो इंडिया बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदेश को पदक दिलाकर सम्मानित कर रहे हैं। पिछले वर्ष पेंचक सिलाट के खिलाड़ियों ने 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते थे। इस वर्ष भी प्रतियोगिता के समापन दिन तक उत्तराखंड ने 2 महत्वपूर्ण पदक जीतकर सभी को गौरवान्वित किया है

Read more

Local News

Translate »