Friday, September 4, 2026

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आग!…10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह ईंधन के नए रेट जारी करते हुए पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 15 मई को दोनों ईंधनों की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 19 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की नई कीमत 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

इस बीच कुछ दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही थी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बेवजह परेशान न होने की अपील भी की गई थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.