भोंपूराम खबरी। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब भारत के लोगों पर पड़ने लगा है। नायरा एनर्जी ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। पेट्रोल के दाम में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
दरअसल, युद्ध के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधाओं और तेल कीमतों पर हमलों के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिसका असर भारत में भी ईंधन कीमतों पर दिख रहा है।
कीमतों की बात करें तो हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो देश के प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा है। वहीं मुंबई और कोलकाता में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बना हुआ है। डीजल के मामले में भी हैदराबाद 95.70 रुपये प्रति लीटर के साथ शीर्ष पर है।
किस शहर में पेट्रोल की कितनी कीमत
शहर प्रति लीटर कीमत (रु. में)
हैदराबाद 107.46
कोलकाता 105.41
मुंबई 103.54
बैंगलोर 102.92
भुवनेश्वर 101.19
चेन्नई 100.80
गुडगाँव 95.57
नोएडा 95.16
किस शहर में डीजल की कितनी कीमत
शहर प्रति लीटर कीमत (रु. में)
हैदराबाद 95.70
भुवनेश्वर 92.77
चेन्नई 92.39
कोलकाता 92.02
बैंगलोर 90.99
मुंबई 90.03
नोएडा 88.31
गुडगाँव 88.03




