Friday, September 4, 2026

इस जिले में भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पर्वतीय जिले में शुक्रवार सुबह एक बार फिर धरती के हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। बागेश्वर जिले और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र कपकोट क्षेत्र में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर मापी गई। राहत की बात यह रही कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और जिले की किसी भी तहसील या गांव से अब तक किसी तरह की क्षति की रिपोर्ट नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.