Saturday, September 5, 2026

पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड शासन ने एक बार फिर पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, पीसीएस अधिकारी गोपाल सिंह चौहान को नैनीताल का डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह शुगर मिल में प्रधान प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट अज्ब प्रसाद वाजपेयी को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से मुक्त करते हुए किच्छा की शुगर मिल का प्रबंधक बनाया गया है

इसके अलावा, अन्य दो पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है:

पीसीएस पीसी दुमका को अपर सचिव गन्ना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही वह प्रबंध

निदेशक, गन्ना विकास निगम के दायित्व का निर्वहन भी करेंगे।

त्रिलोक सिंह मार्तोलिया को आयुक्त, गन्ना एवं चीनी विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही राज्य सरकार ने पीसीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए थे। उस सूची में कुल 24 अधिकारियों का तबादला किया गया था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.