भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने आज पीसीएस- 2021 मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। जारी रिजल्ट के अनुसार 289 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें दस डिप्टी कलेक्टर व दस सीओ समेत आदि पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पीसीएस- मुख्य परीक्षा में 10- डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक – 10,
वित्त अधिकारी-18, एआरटीओ – 11, सहायक निदेशक उद्योग-17, खंड विकास अधिकारी – 28, जिला पूर्ति अधिकारी – चार, उप संभागीय विपणन अधिकारी 3, सहायक निबंधक सहकारिता गन्ना – 7, कारागार अधीक्षक -3, सहायक आयुक्त राज्य कर – 16 पदों पर चयन किया गया है
उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी – 5, कार्य अधिकारी जिला पंचायत-५, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी -2, राज्य कर अधिकारी – 28, सहायक निदेशक कारखाना श्रम विभाग – 3, सहायक गन्ना आयुक्त -1, सहायक निदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी -2, सहायक श्रम आयुक्त – 2, निबंधन उप निबंधक श्रेणी द्वितीय के 12 पद, प्रचार अधिकारी पर्यटन विभाग -1, उद्यान विकास अधिकारी – 20, जिला सूचना अधिकारी – ॥ पदों पर चयन किया गया है
लोक सेवा आयोग के सचिव ने बताया कि सहायक निदेशक उद्यान -1, पौध सुरक्षा अधिकारी उद्यान – 1, मशरूम विकास अधिकारी उद्यान -1, सहायक निदेशक – वनस्पति विज्ञान उद्यान- 4, जिला परिवीक्षा अधिकारी -2,
केस वर्कर महिला कल्याण -3, उप शिक्षा अधिकारी
–
32, सहायक निदेशक मत्स्य – 3, सहायक निदेशक सांख्यिकी -1, सहायक निदेशक रसायन – 1, खाद्य प्रशिक्षण अधिकारी -1, अधीक्षक भिक्षु ग्रह -1, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 19 पदों पर चयन किया गया है





