Friday, September 4, 2026

यहां भागवत कथा के बीच करंट लगने से पंडित की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। गौजाजाली क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कथा में ब्रेक के दौरान पंडाल में लगे कूलर को हटाते समय करंट लगने से 35 वर्षीय पुरोहित भुवन चंद्र पंत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कथा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि कथा के बीच विराम के दौरान भुवन चंद्र पंत अपने दो साथियों के साथ पंडाल में रखे कूलर को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे। इसी दौरान कूलर में अचानक करंट दौड़ गया। करंट लगते ही उनके दोनों साथी झटके से बगल में गिरे, लेकिन भुवन चंद्र पंत कूलर से चिपक गए और गंभीर करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस दर्दनाक हादसे से कथा स्थल पर मौजूद लोग सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कूलर में करंट कैसे आया ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.