Saturday, September 5, 2026

PAK vs AUS: टी20 सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान को मिला नया कप्तान, मोहम्मद रिजवान हुए टीम से बाहर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। इस मैच के लिए पाकिस्तान टीम ने हैरानी भरा फैसला किया है। टीम ने मोहम्मद रिजवान को बाहर कर दिया है। इस ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही रिजवान को वनडे और टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। तीसरे मैच में सलमान अली अगा को कप्तानी सौंपी गई है।

पाकिस्तान की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। इस दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में उसने जीत हासिल की थी। लेकिन टी20 सीरीज में उसे हार का सामना पड़ा है। तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों में उसे हार मिली और इसी के साथ वह सीरीज गंवा बैठी। इसके बाद तीसरे टी20 मैच को लेकर पाकिस्तान टीम ने बड़ा फैसला किया है और इस दौरे से पहले कप्तान नियुक्त हुए मोहम्मद रिजवान को बाहर का रास्ता दिखाया है।

रिजवान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी थी। वहीं उम्मीद की जा रही था कि रिदजावन की कप्तानी वाली पाकिस्तान टी20 सीरीज में भी जीत हासिल कर लेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टी20 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने उसे परेशान किया है और सीरीज जीत ली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.