Friday, September 4, 2026

दर्दनाक सड़क हादसा, मॉर्निंग वॉक पर निकले सहायक उद्योग अधिकारी की पिकअप की टक्कर से मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तरकाशी। उत्तराखंड में कुमाऊं से गढ़वाल तक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तरकाशी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सहायक उद्योग अधिकारी की तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, जबकि पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा गंगोत्री नेशनल हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के नागणी क्षेत्र के पास शनिवार सुबह करीब 05:50 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि मामराज (31 वर्ष) सुबह ऑल वेदर रोड पर रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही मुर्गों से भरी तेज रफ्तार पिकअप (UK07CA 3919) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सहायक उद्योग अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बेहद दर्दनाक था और उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे वाहन ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया हो।

मृतक मामराज उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के टिपरी बिष्ट गांव के निवासी थे। वह वर्तमान में टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ में सहायक उद्योग अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उनके असमय निधन की खबर से परिवार, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।

हादसे में पिकअप चालक रोहित, जो बड़कोट के नौगांव क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, उसे भी चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को संभवतः नींद की झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वाहन का ब्रेक फेल होना भी दुर्घटना की वजह हो सकता है।पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक जिम्मेदार अधिकारी की अचानक हुई इस मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.